29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

PM मोदी बोले- ‘BJP को दुनिया का सबसे बड़ा दल बनाने में मध्‍य प्रदेश की बड़ी भूमिका’

पीएम मोदी ने कहा कि, मध्य प्रदेश की धरती ने बीजेपी को दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

2 min read
Google source verification
News

PM मोदी बोले- 'BJP को दुनिया का सबसे बड़ा दल बनाने में मध्‍य प्रदेश की बड़ी भूमिका'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को राजधानी भोपाल के दौरे पर हैं। यहां वो भारतीय जनता पार्टी के 'मेरा बूथ सबसे मजबूत' कार्यक्रम के तहत देशभर के 10 लाख बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे हैं। यहां कार्यकर्ताओं में हौसला भरने के लिए पीएम मोदी ने कई महत्वपूर्ण बातें कहीं। अपने संबोधन में पीएम ने ये भी कहा कि, मध्य प्रदेश की धरती ने बीजेपी को दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने ये भी कहा कि, भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसके कार्यकर्ता हैं और किसी भी राजनैतिक दल के इतिहास में इस तरह का कार्यक्रम पहले कभी नहीं हुआ होगा।


आपको बता दें कि, चुनावी साल में प्रधानमंत्री मोदी का मध्य प्रदेश दौरा बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 'बूथ कार्यकर्ताओं' के साथ प्रधानमंत्री ने दोतरफा संवाद किया। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ता उनसे सवाल भी पूछ रहे हैं और पीएम उनके जवाब दे रहे हैं। पीएम ने आगे कहा कि, भाजपा बूथ कार्यकर्ताओं की पहचान सेवाभाव से होनी चाहिए। इसके लिए छोटे-छोटे काम जो बहुत खास होते हैं, उनपर ध्यान देना चाहिए। उन्होने कहा कि 'कार्यकर्ताओं को गांव-गांव में कस्बे में जाकर सेवाभाव से काम करना चाहिए। आपकी पहचान भाजपा कार्यकर्ताओं से आगे बढ़कर एक समाजसेवी के रूप में बनें, इस तरह से काम करना चाहिए।' इस मौके पर उन्होंने विपक्षी दलों पर जमकर प्रहार किया और कहा कि, विपक्ष की घबराहट और बौखलाहट देखकर साफ समझ आता है कि, देश की जनता ने 2024 के चुनाव में भाजपा को वापस लाने का मन बना लिया है।

यह भी पढ़ें- elections 2023 : यूथ बनाएगा राजधानी की सरकार, युवा मतदाताओं में हुई गजब बढ़ोतरी

'2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का टारगेट'

इस दौरान पीएम मोदी ने आह्वान किया कि, 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाना है और हमारा लक्ष्य हर समस्या से मुक्ति पाना है। नई नेशनल एजुकेशन पॉलिसी का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि, इसमें बच्चों को प्रेक्टिकल नॉलेज देना है। पढ़ना कम सीखना ज्यादा, टीचिंग नहीं लर्निंग। बूथ कार्यकर्ता अपने गांवों में शिक्षा के लिए काम कर सकता है। उन्होंने कहा कि, कार्यकर्ता को जनजीवन से जुड़ना चाहिए। लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी में राजनीति नहीं होती, आगे बढ़ने का इरादा होता है। बूथ कार्यकर्ता को इस बात को पहचानकर लोगों से जुड़ना चाहिए तो लोग स्वत: उनसे जुड़ जाएंगे।